फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बगावत से महमूदाबाद में नहीं खिल सका कमल

Sun, 14 May 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में बागी ने भाजपा का कमल नहीं खिलने दिया। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी और बागी प्रत्याशी के बीच महज 340 वोटों का अंतर रहा। नतीजा यह हुआ कि सपा प्रत्याशी 4,527 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराकर अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन



महमूदाबाद नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से यूं तो टिकट के कई तलबगार थे, लेकिन जोर आजमाइश निवर्तमान अध्यक्ष के करीबी रिश्तेदार अंबरीश गुप्ता और भाजपा के नगर अध्यक्ष अतुल कुमार वर्मा के बीच थी।

अतुल कुमार वर्मा के पिता सुरेश वर्मा पूर्व में नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा ने इस बार अंबरीश गुप्ता को प्रत्याशी बनाया, तो अतुल वर्मा ने बगावत कर दी। अतुल निर्दलीय ही चुनाव मैदान में कूद पड़े। पार्टी ने उन्हें और उनके पिता को भाजपा से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया।
विज्ञापन


अतुल की बगावत से भाजपा चित हो गई। दरअसल, यहां सपा उम्मीदवार मोहम्मद अहमद को 12,637 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी अंबरीश गुप्ता को 8,110 वोट हासिल हुए। सपा प्रत्याशी ने 4,527 वोटों से जीत दर्ज की।

निर्दलीय प्रत्याशी अतुल कुमार वर्मा को 7,770 वोट हासिल हुए। भाजपा और भाजपा के बागी उम्मीदवार के बीच 340 वोट का अंतर रहा। माना जा रहा है कि अतुल की बगावत ही महमूदाबाद में भाजपा को ले डूबी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें