फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: करंट की चपेट में आने से लाइनमैन व युवक की मौत

Thu, 25 Jul 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद/ सकरन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करंट की चपेट में आने से बुधवार को लाइनमैन व एक युवक की मौत हाे गई। सकरन के बरबटा गांव में दो दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए विभाग ने रेउसा थाना क्षेत्र के चंद्रसेनी गांव निवासी कैलाश भार्गव (35) को बुलाया था। कैलाश खंभे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर के तार जोड़ रहा था, तब तक बिजली सप्लाई आ जाने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया।
मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे सीएचसी सांडा लेकर गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। कैलाश पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी तीन संतानें हैं। वह अक्सर स्थानीय लाइनमैन के साथ सहयोग के लिए जाता था। इससे उसे कुछ बहुत धन मिल जाता था। एसओ कृष्ण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं खैराबाद के मोहल्ला पनवड़िया निवासी विनोद (48) अपने घर में टिनशेड के नीचे सो रहा था। पास में ही एक पंखा रखा था। इसमें करंट आ रहा था। विनोद भी करंट की चपेट में गया, जिससे उसकी मौत हो गई। विनोद के पिता रामपाल भाजपा नगर मंडल महामंत्री भी हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। उसके निधन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप अवस्थी, रामजी गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें