महमूदाबाद(सीतापुर)। चिकमंडी स्थित यूको बैंक में आधार कार्ड व केवाईसी करवाने वाले लोगों की बृहस्पतिवार को लंबी-लंबी लाइन लग गई। इसके चलते चौराहे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने जाम हटवाया।
बृहस्पतिवार दोपहर कई लोग बच्चों के आधार कार्ड बनवाने, खाते की केवाईसी करवाने के लिए बैंक पहुंच गए। बैंक में गेट से लेकर सड़क तक लंबी कतार लग गई। ग्रामीण अमित कुमार कहारपुरवा ने बताया कि आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए कई दिनों से दौड़ लगा रहे हैं। इमरान निवासी ग्राम सदरावा ने बताया कि सुबह केवाईसी करवाने के लिए आए थे। कई घंटे बाद नंबर आया।