सीतापुर। गोली मारकर कर हत्या करने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या दो ने दो अभियुक्तों को दोषी करार माना है। कोर्ट ने दोषी देवीशंकर व मोनू आजीवन कारावास के साथ ही 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार रामकोट के हाता कप्तान हबीबपुर निवासी देवीशंकर व मोनू पर अवैध तमंचे से हत्या किये जाने का केस चल रहा था। पुलिस द्वारा प्रस्तुत चार्जशीट के बाद कोर्ट ने साक्ष्य व गवाहीके आधार पर दोनों अभियुक्तों को हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पांच साल की सजा
सीतापुर। कोर्ट ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए पांच की सजा सुनाई है। मिश्रिख के मछरेहटा रोड निवासी नीरज पर आरोप लगा था। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या दो में चल रही थी। दोषसिद्ध होने पर कोर्ट ने नीरज को पांच साल की सजा सुनाई। 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया।