फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दुधवा के जंगल में छोड़ा जाएगा तेंदुआ

Tue, 30 Sep 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बेसौली क्षेत्र में रविवार की रात पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ करीब 7 साल का वयस्क नर है, जिसका वजन लगभग 60 किलो है। वन विभाग के अनुसार तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है और उसे जल्द ही दुधवा वन क्षेत्र में रिहा किया जाएगा। मिश्रिख वन रेंज की टीम को तेंदुए को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। रविवार रात बेसौली गांव में एक वयस्क नर तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ 14 सितंबर को गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे में पहली बार दिखाई दिया था और उससे पहले 1 व 3 सितंबर को दो बछड़ों का शिकार भी कर चुका था। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ करीब 7 साल का वयस्क नर है, जिसका वजन लगभग 60 किलो है। प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षण दुधवा बफर डिवीजन के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर ने किया। 20 वनकर्मियों की टीम ने 14 दिन में पकड़ा : डीएफओ के निर्देश पर मिश्रित वन क्षेत्र की 20 सदस्यीय टीम को तेंदुए की खोज में लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें