फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उमरिया शेखनापुर में देखा गया तेंदुआ, तलाश में जुटे वनकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। क्षेत्र के उमरिया शेखनापुर गांव में सोमवार देर रात ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा। इसका वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे। पहले ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके बाद कॉम्बिंग शुरू की। खबर लिखे जाने तक वनकर्मियों को तेंदुआ नजर नहीं आया। रेंजर अभिषेक सिंह ने बताया कि वीडियो देखने पर प्रथम दृष्टया तेंदुआ ही लग रहा है। देर रात एक टीम कॉम्बिंग के लिए भेजी है। मंगलवार सुबह से तेंदुए की सघन तलाश शुरू की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें