नैमिषारण्य (सीतापुर)। नैमिषारण्य तीर्थ के विकास के मद्देनजर गुरुवार को अफसरों ने हैलीपैड के लिए जमीन का निरीक्षण किया।
ग्राम ठाकुरनगर में एसडीएम मिश्रिख अनिल कुमार रस्तोगी के नेतृत्व में पर्यटन निगम के अधिकारी अनिल सिंह ने हेलीपैड व डारमेट्री की प्रस्तावित भूमि का जायजा लिया।
मृदा परीक्षण के लिए पर्यटन निगम के कर्मचारी को निर्देशित किया गया। नैमिषारण्य तीर्थ विकास के मास्टर प्रोजेक्ट की मानीटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे हैं। इस अवसर पर तहसीलदार मनीष कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सुचित चौधरी, लेखपाल जैनेन्द्र दिवेदी मौजूद रहे।