फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत

Fri, 10 Nov 2023 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के शहर कोतवाली के गांव सैदरी निवासी विशाल कश्यप (30) लखीमपुर से ईंटों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लेकर लखनऊ जा रहे थे। गुरुवार देर रात कुंवरपुर के पास अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्राॅली पर बैठा विशाल ईंटों के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं के निवासी उसके साथी बीरू कश्यप (24), रोहित कुमार (23) व चालक दीपक कश्यप (25) भी चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें