फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रोटावेटर में फंसकर मजदूर की मौत, साथी ने खेत में छिपाया शव

Sat, 18 Nov 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में रोटावेटर में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। आरोप है कि उसके साथी ने उसे बचाने की जगह गन्ने के खेत में छिपा दिया। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नेवादा खुर्द निवासी इंदल (55) की पत्नी इंद्राणी का आरोप है कि खेत जुतवाने के लिए गांव का रजनीश बृहस्पतिवार को उनके पति को ट्रैक्टर से ले गया था। जहां संदिग्ध हालात में रोटावेटर में फंसने से इंदल बुरी तरह से जख्मी हो गया। आरोप है कि रजनीश ने उसे बचाने की बजाय जख्मी हालत में गन्ने के खेत में छिपा दिया और घर आ गया। जब परिजनों ने इंदल के बारे में जानकारी ली तो रजनीश ने गोलमोल जवाब देकर बात को टाल दिया। इधर परिजनों ने इंदल की तलाश की तो देर रात करीब 12 बजे उसका शव खेतों में पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सुबह होने पर मृतक की पत्नी ने रजनीश के खिलाफ तहरीर तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी ने उसके पति को गिरा कर मार डाला।
एसओ सुरेश पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ के गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

बेसहारा हो गई इंद्राणी, नहीं हुआ अंतिम संस्कार
घटना के बाद मृतक की पत्नी बिलख-बिलख कर रोने लगी। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का पोषण करता था। उसके छह बेटियां थीं। इसमें चार का विवाह हो चुका था। दो बेटियों का विवाह करने की तैयारी थी। अब इंद्राणी जीवन भर के लिए बेसहारा तो हो ही गई। इसके साथ ही दो बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी भी उसके सिर पर आ गई है। देर रात तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था। इसके चलते यह आशंका जताई जा रही है कि परिजन धाराओं में बदलाव कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें