फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आम के बाग में धधक रहीं थीं अवैध शराब की भट्ठियां

Wed, 20 Mar 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी व बरामद अवैध शराब।
विज्ञापन
सीतापुर। आबकारी विभाग ने मंगलवार को बिसवां क्षेत्र के एक गांव में अचानक छापा मारा। गांव स्थित एक आम के बाग में चोरी छिपे कच्ची शराब की सात भट्ठियां धधकती मिलीं। टीम को देखकर अवैध कार्य में संलिप्त लोग भागने लगे। इस दौरान टीम ने स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से कुल नौ लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग को कोतवाली बिसवां क्षेत्र के ईदगाह पुरवा गांव में अवैध शराब की भट्ठियों के संचालन की सूचना मिली। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक अजय कुमार गौड़ ने कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद गांव में अचानक छापा मारा। वहां आम के बाग से अवैध शराब बनाते हुए कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें पहाड़ी, काशी, छोटू, पंकज, पिंकू, सुमित, शिवा, अंजनी, लिल्ला शामिल हैं।
जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण पाल यादव ने बताया कि आरोपियों के पास से कुल 190 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसके साथ ही सात शराब की भट्ठियों को तोड़ते हुए 850 किलो लहन को भी मौके पर नष्ट किया गया। आरोपियों के खिलाफ बिसवां कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


आरोपियों पर दर्ज हुए नौ मुकदमे
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर कोतवाली बिसवां में कुल नौ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह सभी मुकदमे आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं। चुनावी मौसम व होली को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें