सीतापुर (लहरपुर)। सकरन थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक गर्भवती गाय को भाले से मार डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव धनपुरिया में एक गांव मन्ना के गन्ने के खेत में चर रही थी। यह देख मन्ना आपा खो बैठा और उसने भाले से गाय पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने सूचना पुलिस को दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर गाय का पोस्टमार्टम कराया। एसओ मुकेश वर्मा ने बताया कि धारा 429 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मौके से भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।