सीतापुर। शहर में श्री श्याम फाल्गुन निशानोत्सव के तहत रविवार को निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्री श्याम मित्र मंडल की तरफ से निकाली गई यात्रा में भक्त बाबा की भक्ति में रंगे नजर आए और खाटू श्याम के भजनों पर झूमते रहे। निशान यात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। लोहारबाग स्थित एक निजी गेस्ट हाउस से निकली शोभायात्रा शहर आर्य नगर, मोलगोदाम, ट्रांसपोर्ट चौराहा, लालबाग चौराहे से होते हुए जेल रोड स्थित श्री नारायण मंदिर पहुंचकर पूरी हुई। इस दौरान महिलाओं ने फूलों व गुलाल की होली खेली। खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस दौरान बंटू अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, प्रतीक गाेयल, सुशील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।