सीतापुर। श्रावण मास में कांवड़ियों के लिए पुलिस अधीक्षक ने विशेष इंतजाम किए हैं। जिले में प्रवेश करने वाले कांवड़ियों की बढ़ी संख्या को देखकर ड्रोन से निगरानी का निर्णय लिया गया है। वहीं, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए क्विक रिस्पांस टीम की टुकड़ियों को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस पिकेट क्यूआरटी का सहयोग करेगी। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि कावड़ियों की सुरक्षा के लिए थानावार क्यूआरटी टीम को सक्रिय कर दिया गया है। सर्किल प्रभारी इस व्यवस्था की निगरानी करेंगे।