फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कौमी एकता की मिसाल बनी कांवड़ यात्रा, मुस्लिमों ने बरसाए फूल

Sat, 22 Jul 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कांवड़ियों को फल देते प्रधान आमिर खान।
विज्ञापन
पिसावां(सीतापुर)। हरदोई जिले के राजघाट से कांवड़ लेकर छोटी काशी गोला जा रहे कांवड़ियों के जत्थे का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पुष्प वर्षा करके फल वितरित किए।
विज्ञापन

भकुरहा घाट पर बने कांवड़ विश्राम स्थल पर चौखड़िया प्रधान आमिर खान सहित कई मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर फल वितरित किए। शिव प्रतिमा की आरती उतारकर पूजन-अर्चन किया। आमिर खान ने अपने मस्तक पर भगवान शिव का टीका लगवाकर समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता व भाईचारे का संदेश दिया।
मुस्लिम भाइयों के स्नेह भरे स्वागत से शिव भक्तों में खुशी दिखाई दी। कांवड़िये पिसावां महोली, मितौली होते हुए रविवार शाम गोला पहुंचेंगे। सोमवार सुबह जलाभिषेक कर कांवड़िये अपने घरों को वापस होंगे। स्वागत करने वालों में समीर खान, अतीक खान, इदरीश खान, तहशीम खान व इमाम अली आदि शामिल रहे। वहीं झरेखापुर के कल्लापुर गांव से करीब 100 कांवड़िये हरगांव के सूर्यकुंड तीर्थ से जल लेकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें