फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कबाड़ से जुगाड़ बढ़ा रहा पार्क की शोभा

Wed, 04 Oct 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली/सीतापुर। कस्बे के बहादुरपुर वार्ड के लोधपुरवा में नगर पंचायत ने कबाड़ हो चुकी वस्तुओं से अभिनव प्रयोग कर पार्क को सजाया। कबाड़ हो चुके सामान से पार्क में बैठने के लिए कुर्सियां, क्यारियां व अन्य कोनों को सजाया गया है।
विज्ञापन

यहां टायरों को आकर्षक रंग में रंगकर कुर्सी का मनमोहक आकार दिया गया है। पुरानी खाली प्लास्टिक की बोतलों में विभिन्न प्रकार के रंगों को भरकर उन्हें लाॅन में पौधों के इर्द-गिर्द सजाया गया है। यहां टहलने आने वाले लोग इसकी खूबसूरती देखकर सेल्फी लेना नहीं भूलते। बच्चों को झूला झुलाते हैं। थकने पर टायर की कुर्सियों पर आराम फरमाते हैं। अभी इसका काम पूरा नहीं हुआ है। नित नया प्रयोग जारी है। पार्क क्षेत्र में वेस्ट रिसाइकिल का संदेश दे रहा है।

जल्द मिलेगी बोटिंग की सौगात
नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत ने बताया कि पार्क के पीछे स्थित तालाब को पार्क से शामिल किया जाएगा। इसके बाद तालाब में बोटिंग के लिए नाव लगाई जाएगी। पार्क में खाली पड़ी जमीन पर कबाड़ के सामान से आकर्षक कलाकारी की जाएगी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया कि पार्क को सजाने के लिए हुनरमंद लोगों को आमंत्रित किया गया है। पार्क की साज-सज्जा पूरी होने के बाद ऐसे कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। पार्क में अपने पुत्र अंकुर के साथ टहलने आए अनिल चौरसिया ने बताया कि कस्बे में पार्क की कमी को पूरी तरह बेहतर करने का प्रयास किया गया है। नागरिकों को भी इसमें भरपूर सहयोग कर कुर्सियां आदि दान करनी चाहिए, जिससे जल्द पार्क का निर्माण पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें