फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई भ्रष्ट है, बिना पैसे के काम नहीं करता : सुरेश राही

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। पंद्रह दिन से फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर मंगलवार को कारागार राज्यमंत्री भड़क गए। ग्रामीणों के साथ ट्रांसफार्मर के पास पहुंचकर अधीक्षण अभियंता से कहा कि जेई भ्रष्ट है। बिना पैसे के कोई काम नहीं करता है। आखिर कब तक इस तरह की गंदगी बर्दाश्त करेंगे। इसके बाद पिकअप पर ट्रांसफार्मर लदवाकर खुद ही स्टोर रूम में जमा करवाया। देर शाम तक नया ट्रांसफार्मर नहीं रखवाया जा सका। उदनापुर और कोरैय्या के बीच गांव के बाहर रास्ते पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। यह 15 दिन पहले जल गया था। उसके बाद ग्रामीणाें ने शिकायत की तो बदला नहीं गया। कारागार राज्य मंत्री मंगलवार दोपहर गांव पहुंचे। ट्रांसफार्मर के पास से ही अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता से फोन पर बात कर जेई की शिकायत की। मंत्री ने बताया कि प्रकरण के संबंध में एमडी मध्यांचल रिया केजरीवाल को भी फोन किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें