फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जलवा-जलवा, तेरा जलवा, गीत पर नृत्य कर बांधा समां

Tue, 14 Mar 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख में चल रहे होली मेला महोत्सव में सोमवार को स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। देशभक्ति व धार्मिक गीतों पर छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य पेश किया, जिस पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। सारेगामापा फेम गायक तन्मय चतुर्वेदी के गीतों का भी सभी ने भरपूर लुत्फ उठाया। ब्लॉक मछरेहटा के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदोइया में कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने समूह नृत्य पेश किया। जलवा-जलवा, तेरा जलवा, गीत पर छात्राओं का मनमोहक नृत्य देख दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा ब्लॉक मछरेहटा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बीहट बीरम व उच्च प्राथमिक विद्यालय पौडावर तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय मछरेहटा के बच्चों ने समूह नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। रामसेवक किशुन गोपाल इंटर कॉलेज कल्ली चौराहा के बच्चों ने भी नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

पढ़े बेटियां-बढ़े बेटियां के तर्ज पर क्षेत्रीय कला को उभारने के लिए विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मंच प्रदान किया गया। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। इस दौरान विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। सायंकालीन सत्र में सारेगामापा फेम सिंगर तन्मय चतुर्वेदी की गीतों का लुत्फ उठाने भारी संख्या में भीड़ जुटी। तन्मय ने होली खेलें नंदलाल गीत सुनाया तो दर्शक खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। इसके बाद तन्मय के गीतों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें