फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 60 किलो वर्ग जूडो प्रतियोगिता में जयशंकर तो 100 किलो में शैलेष ने मारी बाजी

Tue, 16 May 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
 सीतापुर के 27वीं वाहिनी पीएसी में जूड़ों प्रतियोगिता में भाग खिलाड़ी।
विज्ञापन
सीतापुर। 27वीं वाहिनी पीएसी के जिम्नेजियम हाॅल में सोमवार को 24 वीं अंतर वाहिनी पीएसी की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। सेनानायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में मध्य जोन की नौ वाहिनियों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिनको उद्घाटन के अवसर पर सच्ची भावना, निष्ठा व अनुशासन से खेलने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

पहले दिन जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 60 किलो भार वर्ग में फाइनल मैच भानू प्रताप यादव 30 वाहिनी गोंडा और जय शंकर कनौजिया 10वीं वाहिनी बाराबंकी के बीच हुआ। जिसमें जयशंकर कनौजिया विजयी हुए। 66 किलो वर्ग में सचिन कुमार 32 वाहिनी लखनऊ और छोटे लाल यादव 26 वाहिनी गोरखपुर फाइनल में पहुंचे। इनका फाइनल मुकाबला 17 मई को खेला जाएगा। 73 किलो भार वर्ग में ध्रुव कुमार 30 वाहिनी पीएसी गोंडा और मुकेश कुमार 25 वाहिनी पीएसी रायबरेली फाइनल में पहुंचे। 81 किलो वर्ग में फाइनल मुकाबला अवनीश कुमार 25 वाहिनी पीएसी रायबरेली और गौरव कुमार राणा 32 वाहिनी पीएसी लखनऊ के मध्य खेला गया। जिसमें अवनीष कुमार विजय रहे।
90 किलो भार वर्ग में अनुज कुमार 2 वाहिनी सीतापुर और मधुरेष गुप्ता 27 वाहिनी सीतापुर ने फाइनल में प्रवेश किया। 100 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबला शैलेश यादव 10 वाहिनी बाराबंकी एवं सिद्धार्थ राबर्ट 27 वाहिनी सीतापुर के मध्य खेला गया। जिसमें शैलेष यादव ने विजय प्राप्त की। 100 किलो से अधिक भार वर्ग में फाइनल मुकाबला चन्द्र प्रकाश पाण्डेय 10 वाहिनी बाराबंकी व अभिजीत सिंह 32 वाहिनी लखनऊ के मध्य खेला गया। जिसमें चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने विजय प्राप्त की। इस अवसर पर शिविरपाल अनिल कुमार, दलनायक चन्द्र भान सिंह, सूबेदार मेजर कृपा शंकर यादव, सहायक शिविरपाल मदन मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें