फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घर पर प्रसव कराने व नवजात की मौत की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। तारनपुर में कार्यरत आशा के द्वारा नगर के मोहल्ला काजी टोला स्थित अपने आवास में प्रसव कराए जाने व नवजात की मृत्यु के बाद बुधवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने जांच शुरू की। आरोपी आशा के न मिलने पर नगर व गांव के उसके आवास पर नोटिस चस्पा कर अपना पक्ष रखने के लिए निर्देशित किया। बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक आशा ने चंद पैसों के लालच में केसरीगंज निवासी लल्ली देवी को प्रसव के लिए काजीटोला में अपने मकान में बुलाया था। वहां जन्म के बाद नवजात की तबीयत काफी बिगड़ गई। इसके बाद नवजात की मौत हो गई। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें