सीतापुर। महोली के मेसर्स आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र रिछाही का डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने निरीक्षण किया। उन्होंने खाद के स्टॉक का मिलान किया जो सही मिला। उन्होंने कुछ अन्य खाद प्रतिष्ठानों की भी जांच की। डीएम ने रिछाही केंद्र पर खाद लेकर जा चुके सेमरहन गांव निवासी सतीश से फोन पर बात की। उन्होंने सतीश से टैगिंग के बारे में पूछा। किसान ने टैगिंग से इन्कार किया। इसके बाद मेसर्स एग्रीजंक्शन वन स्टॉप शॉप चमारबाग का भी डीएम ने निरीक्षण किया। सभी जगह स्टॉक सही मिला। (संवाद)