फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के साथ विश्व का नेतृत्व करेगा भारत का युवा: स्वतंत्र देव

Sun, 21 Jan 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद/सीतापुर। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि देश को विश्वगुरु बनाने के लिए बेटियों को टॉपर बनने के साथ हर क्षेत्र में काम करना होगा। भारत का युवा ही पूरे देश के साथ विश्व का नेतृत्व करेगा। शिक्षक की शक्ति उसके छात्र होते हैं। विद्यार्थी अंक पाने के फेर में न फंसें, मेहनत का परिणाम सदैव अच्छा ही होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखने के साथ सुशासन की नींव रखी गई है। वे शनिवार को सीता इंटर काॅलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बिसवां अवध प्रांत की ओर से आयोजित युवा उद्घोष कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व मां सरस्वती व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व एमएलसी पवन सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में काॅलेज के टाॅपर अनुभव शुक्ल को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन रमेश बाजपेयी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, सुधीर सिंह, अमन अवस्थी, कुलदीप गुप्त, विजय शंकर पांडेय, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।


सुंदरकांड पाठ में बने भागीदार
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने संकटा देवी मंदिर में चल रहे सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में सहयोगियों के साथ स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। पौधरोपण भी किया। परिसर में बन रहे भगवान बांके बिहारी, पीतांबरा माई, पंचमुखी हनुमान, खाटू श्याम महाराज मंदिरों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें