फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जैविक और आयुर्वेदिक खेती के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें डीएम अनुज सिंह ने कहा कि जैविक और आयुर्वेदिक खेती से किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए सरकार किसानों की हर संभव मदद कर रही है। एफपीओ से आमदनी को दोगुना कर सकते हैं। बच्चों के भोजन में सहजन के चूर्ण को अवश्य शामिल करें। इसमें प्रोटीन अधिक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर, एमएलसी पवन सिंह चौहान और डीएम अनुज सिंह ने किया। स्टालों पर रखे जैविक उत्पादों की गुणवत्ता की जानकारी ली। किसानों से वार्ता किया। कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक व तकनीकी खेती की अनेकों जानकारियां दीं। डीएम अनुज सिंह ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने बीज और यंत्र के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण ले सकते हैं।
फसलों की क्षति की भरपाई के लिए फसल बीमा अवश्य कराएं। कहा कि पीएम और सीएम का सपना है कि किसानों को आमदनी दोगुनी हो, इसके लिए एफपीओ के माध्यम से अपने उद्देश्य को प्राप्त करें। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार द्वारा मुफ्त दी जा रही है। कहीं भी किसी को कोई रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

धैर्य रखें, यदि आवेदन किया है तो आपको आवास अवश्य ही मिलेगा। किसानों को सम्मान प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के प्रभारी डॉ.दया शंकर श्रीवास्तव ने केंद्र में हो रहे नवाचारों से आगंतुकों को अवलोकन कराया। कार्यक्रम में एसडीएम बिसवां पीएल मौय, उप कृषि निदेशक डा. एसके सिंह, एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार सिंह सहित अन्य अफसर और किसान मौजूद रहे।
वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने तहसील महमूदाबाद पहुंच कर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाई। राजकुमार मिश्रा, संतोष रस्तोगी, सर्वेश कुमार यादव, ललित सिंह, अनूप पाण्डे आदि मौजूद रहे। रामपुर मथुरा कस्बा स्थित कृषि बीज भंडार पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया ।कृषि विभाग के अधिकारी व जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। मछरेहटा, लहरपुर सहित अन्य क्षेत्रों में किसान दिवस का अयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें