फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डेढ़ करोड़ के विकास कार्याें का शुभारंभ

Tue, 04 Aug 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। क्षेत्र के अनिया कलां में प्रसिद्ध महामाई मंदिर में 1.50 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। सोमवार को पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने मंदिर क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइनों को दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई। इस पर पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने कहा कि मंदिर का विकास होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और दूर-दराज से आने वाले भक्तों के ठहरने व पूजा-अर्चना की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। सारी कमियां दुरुस्त कराई जाएंगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सहायक अभियंता चंदन मौर्य, उपखंड अधिकारी अंचल मिश्रा, अवर अभियंता अनामिका वर्मा व मंडल अध्यक्ष रेनू वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें