फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लहरपुर कोतवाली में फरियादी कक्ष का शुभारंभ

Wed, 12 Jun 2024 03:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली में फरियादी कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ करते  एसपी चक्रेश मिश्र व अन्य। 
विज्ञापन
लहरपुर। कोतवाली परिसर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने विधि-विधान से पूजन कर नवनिर्मित फरियादी कक्ष का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने फरियादियों के लिए लगाए गए आरओ वाॅटर कूलर का भी शुभारंभ किया। इसके बाद भंडारे में प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी लोग एक सजग नागरिक हैं। अगर आपको कोई छोटा या बड़ा अपराध होता दिखे तो पुलिस को अवश्य सूचना दें। उन्होंने इस मौके पर सदरपुर एटीएम कांड का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के सजग नागरिकों की वजह से चोर एटीएम मशीन नहीं ले जा सके। लेकिन, लहरपुर में चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया, इसका शीघ्र ही अनावरण कर दिया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार , क्षेत्राधिकारी सुशील यादव, प्रभारी निरीक्षक मुकुल प्रकाश वर्मा व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को केसरीगंज तिराहा स्थित पुलिस चौकी पर भंडारे का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध पटेल, अपराध निरीक्षक राम मणि यादव, शीलू शुक्ला,हरीश रस्तोगी, विशाल कपूर, रमेश जैन, रवि शाक्य व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें