फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मामूली विवाद में युवक ने पत्नी पर फरसे से किया वार, हाथ कटा

Thu, 16 May 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात मामूली विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी पर फरसे से वार कर दिया। इसमें महिला का एक हाथ कट गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का एसजीपीजीआई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


धारानगर गांव के मजरा नीलगांव निवासी गीतादेवी (35) का मंगलवार रात अपने पति अनिल कुमार से लाइट बंद करने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। क्रोधित होकर अनिल कुमार ने अपनी पत्नी पर फरसे से तीन बार वार कर दिया।
फरसे के वार से पत्नी का हाथ कलाई पर से कटकर अलग हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व परिजन महिला को सीएचसी सिधौली ले गए, जहां से उसे केजीएमयू रेफर कर दिया। यहां से चिकित्सकाें ने उसे एसजीपीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

यहां महिला का इलाज चल रहा है। घायल महिला की सास रामलली ने अपने पुत्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ रोहित दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें