फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 24 माह में महज 25 दिन ही शिक्षिका रही हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। उप शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य ने बेहटा व खैराबाद विकासखंड के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक शिक्षिका 24 माह में महज 25 दिन ही विद्यालय में पढ़ाने आई। इनकी हाजिरी देखकर प्राचार्य दंग रह गए। उन्होंने बीएसए को पत्र लिखकर गैर हाजिर शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। डायट प्राचार्य मनोज कुमार अहिरवार ने बेहटा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रिहार का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय विद्यालय में सहायक अध्यापक भानु प्रताप सिंह अनुपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक के साथ सभी शिक्षक एक रूम में बैठे हुए थे। 11.38 बजे एक छात्रा दूसरे बच्चों को पढ़ा रही थी। बच्चों के अधिगम अभिवृद्धि के लिए गुणवत्ता मानदंडों का प्रयोग शिक्षकों द्वारा नहीं किया जा रहा था। प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुरवा में सहायक अध्यापक रूपम देवी अनुपस्थित मिली।
यह विद्यालय में 24 माह में महज 25 दिन ही उपस्थित रही। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेहटा में बच्चों का शैक्षिक स्तर कमजोर मिला। प्राथमिक पहाड़पुर कोलिया विकास क्षेत्र खैराबाद में निरीक्षण के समय विद्यालय का शैक्षिक स्तर असंतोषजनक पाया गया। इसके अतिरिक्त उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर कोलिया में बच्चों का शैक्षिक स्तर बहुत ही खराब मिला। बच्चे कई सवालों के जवाब नहीं दे सके। प्राचार्य ने कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें