फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खाता नहीं खुला तो भड़कीं महिलाएं, बैंक में दो घंटे काम बाधित

Tue, 30 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरबाग(सीतापुर)। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, सीतारसोई में खाते न खुलने पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भड़क गईं। नाराज महिलाओं ने बैंक के गेट में ताला डालकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक कामकाज बाधित रहा।
विज्ञापन


ब्लॉक से संचालित स्वयं सहायता समूह की सैकड़ों महिलाएं मंगलवार सुबह बैंक पहुंचीं और मैनेजर से खाता खोलने का दबाव बनाने लगीं। मैनेजर ने तकनीकी खराबी का बहाना बताकर खाता खोलने से इंकार कर दिया। इस पर महिलाएं भड़क गईं।
महिलाओं का कहना था कि खाता खोलने के नाम पर एक माह से हम लोगों को बहाना बनाकर वापस कर दिया जा रहा है। मामला बढ़ते देख बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के समझाने पर वह शांत हुईं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल ज्योति सिंह, प्रीति मिश्रा, लक्ष्मी देवी, प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं। शाखा प्रबंधक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुछ अराजक तत्व हंगामा कर रहे थे। खाते खुलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें