फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेतों में जलाई पराली ताे 15 हजार लगेगा जुर्माना

Sat, 30 Sep 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अगर किसानों ने खेतों में पराली जलाई तो उन्हें 15 हजार तक जुर्माना देना पड़ेगा। किसान पराली से कंपोस्ट बनाकर अपनी जमीन की शक्ति बढ़ाने पर ध्यान दें। ये बातें उपकृषि निदेशक डॉ. एस के सिंह ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को इस संबंध में जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन भी रवाना किए। उन्होंने कहा कि किसान पराली को खेतों में न जलाएं। इससे फसल उत्पादन पर प्रभाव पड़ता है। मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं। पराली से कंपोस्ट खाद बनाई जाए।
इसका खेत में ही प्रबंधन करें। जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार ने बताया कि वर्तमान में जमीन को जैविक खादों की आवश्यकता है। जिससे मिट्टी की संरचना में सुधार हो और उत्पादन में वृद्धि हो सके। पराली का प्रयोग कंपोस्ट और अन्य जैविक खाद बनाने में किया जा सकता है।
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) की ओर से विकसित बायो-डिकंपोजर के प्रयोग से जैविक खाद बनाना अधिक आसान हो गया है। खेत में पड़े फसल अवशेषों पर बायो-डिकंपोजर का प्रयोग कर किसान इसे खेत में ही डिकंपोज कर (सड़ा) सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें