फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बीमारे इश्क की दवा मैं साथ लाई हूं...

Fri, 17 Mar 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख/सीतापुर। महर्षि दधीचि की तपोभूमि पर चले रहे होली मेला महोत्सव में बीती रात साहित्य प्रेमियों का जमावड़ा लगा। मौका था अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का। इस दौरान कवियों ने शृंगार रस, हास्य रस व देशभक्ति से सरोबर कविताओं को सुनाकर महफिल सजा दी। देर रात तक श्रोता कविताओं का आनंद लेते रहे। कवियित्री गौरी मिश्रा ने बीमारे इश्क की दवा मैं साथ लाई हूं... पर तालियां बजवाईं।
विज्ञापन


कवि जगजीवन मिश्र के संयोजन व दिल्ली के विख्यात कवि डॉ. हरि ओम पवार की अध्यक्षता में कवियित्री गौरी मिश्रा ने सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन को गति प्रदान की। नैनीताल की प्रसिद्ध कवियित्री गौरी मिश्रा ने शब्द-शब्द को संवार दे... पढ़कर माता सरस्वती का आह्वान किया।
इटावा के कवि गौरव चौहान ने कोई भी समस्या झटके में निपट सकती है, अपराधियों की गाड़ी एक झटके में पलट सकती है.. पढ़कर कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान कीं। कवि डॉ. हरिओम पवार ने विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर कविता पाठ किया। उन्होंने पाकिस्तानी कब्जे वाला सब कश्मीर हमारा है, सपनों में बालाकोट दिखाई देता है दिल्ली के सिंघासन पर एक शेर दिखाई देता है। भारत ने हर समझौते का आदी बनना छोड़ दिया, कुछ बातों में हमने बापू गांधी बनना छोड़ दिया।
विज्ञापन

बनारस से आए कवि दमदार बनारसी ने हास्य रचना से श्रोताओं को गुदगुदाया। कानपुर से पधारे कवि हेमंत पांडेय ने कपड़े जिन पर टंगते हैं वह तीली फेंक कर मारेंगे पढ़कर तालियां बटोरीं। जबलपुर से पधारी कवियित्री मणिका दुबे ने चंद लम्हे मेरे हर पल आपके.. गीत से वाहवाही लूटी।
अभय सिंह निर्भीक ने अपनी कविता स्वाभिमान से सीमाओं पर हम रहते हैंं.. पढ़कर महफिल में देश भक्ति का भाव पैदा कर दिया। छत्तीसगढ़ से पधारे रमेश विश्वहार की रचना सेहत से मैं जवान था अब 70 का हो गया हूं... पर खूब ठहाके गूंजे।
कवि जगदीप शुक्ल अंचल ने वंदे मातरम की कविता पढ़कर माहौल देशभक्ति बना दिया। इनकी कविता पर जमकर श्रोताओं ने तालियां बजाई। इसके अलावा सर्वेश अस्थाना, अमन अक्षर, जगजीवन मिश्रा आदि ने भी काव्य पाठ किया। इस मौके पर मेलाधिकारी, एसडीएम अनिल कुमार, सीओ सुशील कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र ओझा, मेला प्रभारी राजेश सिंह, तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मिश्र आदि मौजूद थे। एमएलसी पवन सिंह, विधायक रामकृष्ण भार्गव व निर्मल वर्मा ने कवियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें