फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लहरपुर में गिरा पक्का मकान, पांच लोग जख्मी

Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक पक्का मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इस दौनान मलबे में दबकर पांच लोग जख्मी हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं हैं। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव अरुआ मजरा बेनी सराय में सजीवन का मकान बना हुआ है। बारिश के कारण मकान के चारों तरफ पानी भर गया था। सोमवार देर रात खाना खाते समय अचानक मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में सजीवन, उनकी पत्नी सुनीता, पिता श्रीकृष्ण व दो बच्चे दब गए।
घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही। मौके पर पहुंचे लेखपाल बाल गोविंद ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। तहसीलदार शशि बिंद द्विवेदी ने बताया कि जो भी सहायता राशि होगी वह दिलाई जाएगी। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें