फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आशा बहू की मौत के बाद अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर इलाके में अवैध रूप से कई अस्पताल संचालित हैं। ऑपरेशन के बाद एक आशा बहू की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस मामले में दो दिन बाद सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर जांच की। अस्पताल बंद मिला। उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को एएस अस्पताल में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंदेश नगर निवासी आशा बहू संगीता को भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद गंभीर हालत के चलते उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से अस्पताल के संचालन पर सवाल उठ रहे थे। शनिवार को अधीक्षक अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल बंद मिला। इस पर अस्पताल को सील कर दिया है। नोटिस अस्पताल के बाहर चस्पा कर दिया गया है। अधीक्षक ने बताया कि अवैध रूप से कोई अस्पताल नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें