फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठन ने थाना घेरा

Thu, 15 Jun 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पिसावां थानाक्षेत्र के एक गांव में अधेड़ की मौत के मामले में गिरफ्तारी न होने से हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। उनका कहना है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उच्चाधिकारियों ने लोगों को शांत कराते हुए 12 घंटे के अंदर गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बहुबनी निवासी भानुप्रताप ने लखीमपुर खीरी के मैगलगंज स्थित रमा सोनी की दुकान से एक सोने की चेन खरीदी थी। जिसका कुछ रुपया बाकी था। महिला कारोबारी रमा सोनी अपने साथियों के साथ शनिवार को उसके घर आई थी। आरोपियों ने अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी थी।
इस दौरान उनके भाई अवधेश सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुधवार को करणी सेना के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के साथ सैकड़ों ग्रामीण गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे। मौके पर सीओ महोली अमन सिंह, पिसावां एसओ फूलचंद सरोज पहुंचे उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि 12 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें