सकरन (सीतापुर)। कस्बा क्षेत्र में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन की केबल जल गई। इस वजह से गांव के कई घरों की बिजली गुल हो गई। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी है। कस्बा क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर स्थित बिजली के पोल में हाईटेंशन लाइन की केबल में मंगलवार शाम करीब सात बजे अचानक आग लग गई। इस वजह से एचटी लाइन की केबल जलकर राख हो गई। केबिल जल जाने की वजह से कस्बे के अनिल मिश्र, रामचन्द्र यादव, मोहित व अन्य उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। स्थानीय निवासियों ने विजली विभाग को इसकी सूचना दी है।
अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि एचटी लाइन की केबल जलने की सूचना मिली है। जल्द ही ठीक करवा कर सप्लाई चालू कर दी जाएगी।