फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कांग्रेस सांसद के दुष्कर्म मामले की सुनवाई टली

Mon, 23 Feb 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के दुष्कर्म मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। उनका केस न्यायमूर्ति राजीव सिंह की एकल पीठ में सुनवाई के लिए लगा था। ऐसा माना जा रहा था कि सोमवार को हाईकोर्ट इस मामले में कोई निर्णय दे सकती है। सोमवार को यह तय होना था कि इस मामले में निचली अदालत में सांसद के विरुद्ध ट्रायल जारी रहेगा या नहीं। हालांकि इस केस पर सुनवाई नहीं हो सकी। सूत्रों के अनुसार हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई होली के बाद ही करेगा। खबर लिखे जाने तक अग्रिम सुनवाई तिथि की जानकारी नहीं हो सकी। वहीं, पीड़िता के पति ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सांसद के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया था। इसमें पुलिस ने अपना पक्ष भी कोर्ट के सामने रख दिया था। इस पर अब निर्णय आना शेष है। कहा कि हाईकोर्ट से न्याय की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें