फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवती से की छेड़छाड़, पिलाई बीयर, फिर ट्रेन के सामने धकेला

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। इलाके की एक युवती की मौसी ने शोहदों पर छेड़छाड़ कर ट्रेन के आगे धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शोहदों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला के अनुसार उनकी बहन की बेटी उनके पास रहती है। रविवार को युवती अपने पिता से मिलने के लिए मिश्रिख के एक गांव जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर के समय वह एचपी पेट्रोलपंप महोली के पास रोडवेज बस में बैठने लग गई। आरोप है कि उसी समय पिपरझला के विवेक, बब्लू, और अमित बाइक से आए और युवती का हाथ पकड़ कर बस के नीचे खींच लिया। इससे उसका फोन टूट गया। आरोपी युवती को लेकर रेलवे स्टेशन गए, फिर जबरन बीयर पिलाकर मालगाड़ी के आगे धक्का दे दिया। स्टेशन कर्मचारियों ने युवती को बचाकर पुलिस को फोन किया। इंस्पेक्टर दिलीप चौबे ने बताया कि जांच में यह पता चला है कि युवती की मां का आरोपियों के परिजनों से जमीन संबंधी विवाद है। आरोपियों ने अश्लील हरकतें की थीं, जिसका केस दर्ज किया गया है। युवती का अपहरण या उसको ट्रेन के सामने धक्का देने की बात सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें