फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गणित में गुरुजी होंगे निपुण, खेल-खेल में सिखाएंगे गुण

Mon, 21 Aug 2023 07:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणित विज्ञान किट के बेहतर उपयोग को लेकर दी जाएगी ट्रेनिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को गणित में दक्ष किया जाएगा। शिक्षकों को ट्रेनिंग देकर विज्ञान किट के बेहतर उपयोग की जानकारी दी जाएगी। डायट के माध्यम से प्रत्येक ब्लॉक के 26 शिक्षकों को ट्रेंड किया जाएगा। फिर यही शिक्षक अपने ब्लॉक में अन्य शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगी। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों को गणित विज्ञान में निपुण बनाने के लिए गणित किट दी गई है। अब इस किट के बेहतर उपयोग के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग का प्लान बनाया गया है। प्रत्येक ब्लॉक के 26 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। जिले में 19 ब्लॉक व एक नगर क्षेत्र शामिल है। एक से चार सितंबर तक एलिया, लहरपुर, मछरेहटा, हरगांव, पहला, महमूदाबाद व रामपुर मथुरा ब्लॉक के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 से 6 अक्तूबर के मध्य सकरन, सिधौली, पिसावां, मिश्रिख, खैराबाद, बेहटा, गोंदलामऊ के शिक्षकों की ट्रेनिंग होगी। 19 से 21 अक्तूबर के बीच महोली, कसमंडा, नगरक्षेत्र सीतापुर, रेउसा, परसेंडी, बिसवां व प्रथम व दूसरे चरण के छूटे शिक्षकों को प्रतिभाग कराया जाएगा। डायट प्राचार्य वीके दुबे ने बताया इसको लेकर सभी बीईओ को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें