खैराबाद/सीतापुर। किराने की दुकान में सफाई करते समय एक व्यापारी करंट की चपेट में आ गया। परिजन आननफानन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोड़री निवासी संदीप सिंह (23) किराने की दुकान चलाता था। शनिवार रात लगभग नौ बजे वह दुकान बंद करने से पहले सफाई कर रहा था। पोंछा लगाने के दौरान स्विच में लगा तार नीचे गिर गया। तार को दोबारा स्विच में लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया।
काफी देर बाद तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने जब दुकान जाकर देखा तो संदीप फर्श पर पड़ा था। परिजन आननफानन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि किराना व्यापारी की करंट से मौत की सूचना परिजनों पुलिस को नहीं दी है।