कुंवरगड्डी। खैरनदेशनगर गांव निवासी सुकलेश यादव के घर को बृहस्पतिवार रात चोरों ने निशाना बनाकर दो लाख का माल पार कर दिया। सकुलेश यादव के अनुसार वह परिवार के सदस्यों के साथ घर की छत पर सो रहे थे। चोर छत के रास्ते चढ़कर ही नीचे उतरे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और पांच हजार नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब दो लाख का माल पार कर दिया। सीओ सिधौली वेदप्रकाश ने बताया कि जांच कराई जा रही है।