फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो घरों से तीन लाख का माल हुआ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर/रामगढ़। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने तीन लाख का माल पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटा है। संदना थाना क्षेत्र के अनौगी गढ़ी निवासी प्रदीप कुमार सिंह के घर छत के रास्ते से चोर दाखिल हुए। कमरे में घुसकर करीब डेढ़ लाख के जेवर 42 हजार के कपड़े और आठ हजार रुपए की नकदी पार कर दी। सुबह होने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

थाना तंबौर के मोहल्ला सिर्स टोला दक्षिणी निवासी अतीक शुक्रवार की शाम कस्बे के ही एक मोहल्ले में शादी में परिवार के साथ गया था। देर रात जब वापस लौटा तो गेट का ताला टूटा मिला। चोरों ने कमरे के भीतर में अलमारी का लॉकर तोड़ कर करीब 35 हजार रुपए की नकदी और 75 हजार के जेवरात पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें