सीतापुर। कोतवाली इलाके में शुक्रवार को एक कॉलेज में छात्राओं का नमाज पढ़ते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस विद्यालय का वीडियो बताया जा रहा है, वहां की प्रधानाचार्य ने इससे इंकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक वीडियो वायरल होने लगा । इसमें दोपहर के समय एक कॉलेज में छात्राएं ड्रेस पहन कर नमाज पढ़ती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के जिला सह मंत्री आयुष मिश्रा ने कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो जिस विद्यालय का बताया जा रहा था वहां की कार्यवाहक प्रधानाचार्य रजनी ने बताया कि वीडियो उनके कॉलेज का नहीं है। उन्होंने बताया कि वह लगभग 22 साल से विद्यालय में तैनात हैं। कभी भी ऐसी बात नहीं हुई है। सभी समुदाय के बच्चे यहां विद्यालय में पढ़ते हैं।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय मिश्र ने बताया कि मामले में प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने लिखित रूप से तहरीर दी है कि वीडियो उनके विद्यालय का नहीं है। शिकायत की जांच विभाग के उच्चाधिकारी करेंगे। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।