फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आग लगने पर किताबें बचाती दिखी बच्ची, अखिलेश ने कहा-मदद करेंगे

Mon, 06 Apr 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
फोटो-40अ​खिलेश यादव ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट।
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर इलाके के सरैंया चलाकापुर में हुए अग्निकांड की वायरल हुई एक तस्वीर का सपा मुखिया ने संज्ञान लिया है। तस्वीर एक मासूम आग से अपनी किताबों को बचाते हुए दिख रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी तस्वीर को पोस्ट करते हुए बच्ची की पढ़ाई की व्यवस्था करने की बात कही है। दरअसल, अग्निकांड में सावित्री अपना स्कूल बैग तो नहीं बचा सकी, लेकिन काफी कोशिशों के बाद वह अपनी दो कॉपियां बचाने में सफल रही। रविवार सुबह अपने भविष्य के सपने संजोए सावित्री अग्निकांड के बाद बची राख के ढेर में बैठी अपनी कॉपी पर कुछ लिखती नजर आई। सावित्री गांव के प्राथमिक विद्यालय के कक्षा चार की छात्रा है। हर कोई यह दृश्य देख काफी भावुक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें