फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur news: छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, सात दिन बाद दर्ज हुआ केस

Thu, 14 Jul 2022 02:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

बाइक सवार चार युवकों ने छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती छह जुलाई को स्कूल से पैदल घर जा रही एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप किए जाने की वारदात सामने आई है। आरोप है कि पीड़िता के गांव के ही चार युवकों ने उसे अगवाकर यह हरकत की है। महोली कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना के सात दिन तक आरोपियों के डर से पीड़िता ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। बुधवार को जब पिता को इस बारे में पता लगा तो पुलिस से शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


महोली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी क्षेत्र के एक स्कूल में की छात्रा है। आरोप है कि बीती छह जुलाई को वह अकेले पैदल स्कूल जा रही थी। तभी सुबह करीब साढे नौ बजे बस स्टेशन से थोड़ा आगे पहुंची तो गांव के ही संदीप, रिंकू, अतिबल और रमेश दो बाइकों पर सवार होकर आए और उसको जबरन बाइक पर बैठा ले गए।

आरोप है कि कठिना नदी रेलवे पुल के पास ले जाकर आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी कि अगर वह किसी को इस बारे में बताएगी तो उसके भाई को भी मार दिया जाएगा। इसके डर से पीड़िता ने कई दिन तक इस बारे में किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता के मुताबिक बेटी को कई दिनो से परेशान देख जब बुधवार सुबह उन्होंने उससे बात की तो सारी हकीकत सामने आ सकी। इसके बाद इस घटना में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें