सिधौली। महमूदाबाद चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर ट्रक से टक्कर लगने से बाइक सवार कृष्णकांत गुप्ता व उनकी पुत्री अनुपम (18) सड़क पर गिर गईं। ट्रक के पहिये से कुचलकर अनुपम की मौत हो गई और कृष्णकांत घायल हो गए। म्योढ़ी सल्हवा थाना तालगांव के रहने वाले कृष्णकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। (संवाद)