फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक्स-रे के लिए मिल रही अगले दिन की तारीख, मरीज बेहाल

Thu, 16 Mar 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में एक ही दिन में जांच होने के भले ही दावे किए जा रहे हो, लेकिन हकीकत में यह कहीं नहीं दिखाई दे रहा है। बुखार व खांसी के कारण बढ़े मरीजों के अगले दिन ही एक्सरे हो पा रहे है। इससे रोजाना 25 से 30 मरीजों को लौटना पड़ रहा है। अगर प्राइवेट में एक्सरा कराते है तो उन्हें दो से तीन सौ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में खून की जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे व सीटी स्कैन की सुविधा मौजूद है। इस समय बुखार व खांसी के कारण मरीजों को संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब तीन हजार मरीज आ रहे हैं। इन मरीजों में आधे मरीज बुखार व खांसी के होते है।
विज्ञापन

इस समय एच3एन2 इंफ्लूएंजा वायरस फैलने के कारण अधिकतर लोग खांसी से ग्रसित हो रहे है। मरीजों को एक सप्ताह तक बुखार व दो सप्ताह तक खांसी आ रही है। भले ही इस संक्रमण को जिले में कोई मामला न आया हो, लेकिन मरीजों में इस वायरस जैसे लक्षण दिखाई दे रहे है। बुधवार को ओपीडी में करीब डेढ़ हजार बुखार व खांसी के मरीज थे। इनमें करीब 50 मरीजों को चिकित्सकों ने एक्स-रे कराने की सलाह दी।
नौ बजे के बाद जब यह जांच कराने पहुंचे तो इनको लाइन में लगा दिया गया। इस दिन 60 मरीजों के एक्सरे हो पाये। जबकि पहले से ही करीब 20 मरीज मंगलवार के लाइन में लगे थे। 12 बजे के बाद किसी के पर्चे नहीं जमा किए गए। इससे मरीजों को वापस कर दिया गया। यह हाल पिछले एक सप्ताह से बना हुआ है।
विज्ञापन



परेशान दिखे मरीज
पैर में फ्रैक्चर होने पर एक्स-रे कराने आए मोहित ने बताया बहुत दर्द हो रहा है। प्लास्टर नहीं चढ़ पा रहा है। दो घंटे से लाइन में लगा हूं। हर्ष ने बताया मंगलवार को परचा जमा किया था। आज एक्स-रे हो पाया है। इसी तरह उदित ने बताया भीड़ इतनी अधिक हो रही है कि खड़े होना मुश्किल हो रहा है।

हरदोई से रेफर मरीज भी आ रहे एक्स-रे कराने
जनपद हरदोई में इस समय एक्स-रे का कोई चिकित्सक नहीं है। इससे इस जनपद के मेडिकल केस सीधे जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किए जा रहे है। सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया हरदोई से रोजाना 10 से 15 केस आ रहे हैं।

बढ़ रही है भीड़
इस समय खांसी के कारण मरीजों को एक्स-रे की जरूरत पड़ रही है। साथ ही हड्डी वार्ड व इमरजेंसी के भी मरीज आते हैं। इससे एक्स-रे में भीड़ बढ़ रही है। मशीनों की पूरी क्षमता के अनुसार एक्स-रे किए जा रहे है। -डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें