फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गैस सिलिंडर से लगी आग, गृहस्वामी झुलसा

Thu, 16 Jul 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
झुलसा भगवान दीन का चेहरा । संवाद
विज्ञापन
गोंदलामऊ। संदना के उत्तर थोक दतवल निवासी भगवानदीन के घर में बुधवार को घरेलू गैस सिलिंडर से आग भड़क गई। आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग बुझाने के दौरान भगवान दीन झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगवानदीन ने बताया कि एक दिन पहले ही उन्होंने गैस एजेंसी से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सिलिंडर-चूल्हा लिया था। सिलिंडर चालू करते ही आग भड़क गई। दमकल टीम ने पहुंचकर आग बुझाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें