फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एफएसडीए ने खाद्य प्रतिष्ठानों से सील किए 12 नमूने

Thu, 06 Mar 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एफएसडीए ने बृहस्पतिवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से 12 नमूने सील किए। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अमित कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर होली के मद्देनजर मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों -खोवा, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया गया। टीम ने जिले में विभिन्न प्रतिष्ठानों से पनीर के आठ, डेयरी उत्पादों के दो और दूध के दो नमूने सील किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें