फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जुलाई से चार कस्तूरबा विद्यालयों में नौवीं में होंगे दाखिले

Fri, 21 Apr 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में जल्द इंटर तक की पढ़ाई होगी। इन विद्यालयों में जुलाई से कक्षा-नौ में दाखिले शुरू हो जाएंगे। इस समय विद्यालयों के भवन का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


जिले में 20 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में कक्षा-छह से आठ तक की पढ़ाई होती है। शासन ने इस बार से कस्तूरबा विद्यालयाें में 12वीं तक की पढ़ाई कराने का निर्णय लिया था।
योजना में प्रथम चरण में जिले के चार विद्यालयों का चयन किया गया है। इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सकरन, रेउसा, कसमंडा व लहरपुर शामिल हैं। इस समय यहां पर निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

विभाग का कहना है पहले चरण में इन विद्यालयों को चयनित किया गया था। उसके बाद इसका विस्तार करते हुए जिले के सभी विद्यालयों को उच्चीकृत किया जाएगा। अब भवन निर्माण के बाद इन चारों विद्यालयों में कक्षा-नौ में दाखिले शुरू हो जाएंगे।


यूपी बोर्ड से पढ़ेंगी छात्राएं
कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को कक्षा आठ पास करने के बाद 12वीं तक की पढ़ाई के लिए दूरदराज के कॉलेजों में दाखिला लेना पड़ता था। अब यह समस्या दूर हो गई है। वह कक्षा छह में प्रवेश लेने के बाद आवासीय सुविधा का लाभ लेते हुए 12वीं तक की पढ़ाई कर सकेंगी। इन विद्यालयों की मान्यता माध्यमिक शिक्षा परिषद से होगी। साथ ही शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
विज्ञापन


जुलाई से चलेंगी कक्षाएं
चार कस्तूरबा विद्यालयों में निर्माण कार्य चल रहा है। जुलाई से यहां पर कक्षा नौ की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
शैलेश गुप्ता, डीसी बालिका शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें