सीतापुर। शहर के मोहल्ला तामसेनगंज रंपा टॉकीज सोमेश्वर दत्त कोठी निवासी प्रदीप त्रिपाठी ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पीड़ित के अनुसार दस माह पहले एक निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का हवाला देकर एक व्यक्ति का फोन आया। कॉलर ने बताया कि कंपनी में संचालित पीड़ित की पॉलिसी लैप्स हो गई है। कंपनी को दूसरी कंपनी में विलय कर दिया गया है। इसके बावजूद पीड़ित से किस्त की मांग की गई। इस पर 15 सितंबर 2025 को पीड़ित ने 31 हजार 555 रुपये व 31 अक्तूबर को 43 हजार पांच सौ रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पीड़ित ने कई बार फोन किया लेकिन कोई बात नहीं हो सकी। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थाना प्रभारी प्रिंस सोनकर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)