लहरपुर (सीतापुर)। मछली पकड़ने गए चार लोगों पर बिजली गिरने से सभी बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने चारों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव निवासी गोरियाझाल निवासी राकेश (30), नत्था (42), रामू (23) और गांव सरैया ककरामऊ निवासी रामसागर (30) शारदा सहायक नहर खीरी ब्रांच देवरियाझाल पुल पर मछली पकड़ रहे थे। बारिश के चलते अचानक बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में चारो लोग आ गए।
सूचना पाकर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद लोगों को चेतावनी दी गई है कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कहीं खुले में न जाएं।