फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरनजीत की आंखों से चार लोग देखेंगे दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीतापुर आंख अस्पताल को दान में दो कार्निया मिली हैं। इससे अब चार लोग दुनिया को देख सकेंगे। शहर के तामसेनगंज मोहल्ला निवासी चरनजीत कौर (92) के निधन के बाद सक्षम संस्था ने परिवारीजनों की सहमति के बाद उनका नेत्रदान कराया।
विज्ञापन

सक्षम संस्था ने नेत्रदान के लिए सीतापुर आंख अस्पताल की सीएमओ कर्नल डॉ. मधु भदौरिया से संपर्क किया। वहां के डॉक्टरों की टीम ने चरनजीत कौर की आंखों का ऑपरेशन कर दोनों कार्निया निकालकर डॉ. एमके मेहरे नेत्र बैंक में सुरक्षित रखवा ली हैं। इस मौके पर नेत्रदानी चरनजीत के पुत्र सरदार हरजीत सिंह, भरपूर सिंह सहित बलवंत सिंह, मनमोहन सिंह व सक्षम संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्रदान विभाग के प्रबंधक स्वर्णिम अवस्थी ने बताया कि इन दोनों कार्निया से चार लोगों की आंखों को रोशनी दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि सीतापुर आंख अस्पताल में डीमैक तकनीक से कार्निया प्रत्यारोपण होता है। इस तकनीक से एक कार्निया से दो लोगों की जिंदगी में रोशनी भरी जा सकती है। अध्यक्ष संदीप भरतिया ने नेत्रदानी चरनजीत कौर के परिवारीजन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से यह 221वां नेत्रदान करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें